26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / यदि करना चाहते हैं खुद का रोजगार, तो इंटरव्यू के लिए हो जाएं तैयार, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

यदि करना चाहते हैं खुद का रोजगार, तो इंटरव्यू के लिए हो जाएं तैयार, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

तीन तिथियों में होंगे अभ्यर्थियों के आवेदन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:58 PM IST

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

आगरा। यदि आप बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, और खुद का रोजगार करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार आपकी मदद करने जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की जांच के बाद अब बारी इंटरव्यू के लिए। इसके लिए तिथि घोषित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - लश्कर ए तैयबा की धमकी के बाद मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, देखें तस्वीरें

इतनी मिलेगी धनराशि
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया है कि उप्र शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की गयी हैं। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 10 लाख तक लागत की परियोजना स्थापित की जा सकेगी। उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रुपये 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रुपये 2.50 लाख का मर्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगा। जो उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - आतंकी दहशत में कृष्ण की नगरी मथुरा, सुरक्षा व्यवस्था की गई पुख्ता, देखें वीडियो


इन तीन दिन साक्षात्कार
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र योगेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत फाईल क्रमांक एक से 100 तक तथा विकलांगजन आवेदकों के साक्षात्कार 07 जून 2018 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगरा में आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार फाइल क्रमांक 101 से 310 तक आवेदकों के साक्षात्कार 08 जून 2018 को तथा फाईल क्रमांक 311 से 522 तक आवेदकों के साक्षात्कार 11 जून 2018 को प्रातः 11 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र नुनिहाई, आगरा में आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां युवाओं ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ

ये भी पढ़ें- जानिए क्या हैं कैंसर के लक्षण, सही समय पर आप कैसे कर सकते हैं पहचान

ये भी पढ़ें- जीएलए के छात्रों को मिली बड़ी सफलता, तो खिल उठे चेहरे