फोटो खींच कर घर भेजे जा रहे चालान
ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर फोटो खींचे जा रहे हैं। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के फोटो चालान जारी किए जा रहे हैं। तीन बार से अधिक ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 15 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया है। ट्रैफिक रूल्स का सख्ती से पालन कराने के लिए एसएसपी अमित पाठक सबसे पहले हेलमेट अभियान से शुरुआत की थी। एसएसपी अमित पाठक ने हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान काटने के साथ ही उनकी सोच बदलने के लिए तमाम तरह के प्रोग्राम कराए हैं। इससे सुधार हुआ है लेकिन, अभी भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।