1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉर्न फिल्म दिखाकर मासूम बच्चियों संग दुराचार करने वाला वैज्ञानिक पुलिस की हिट लिस्ट में

सात दिन में चार्जशीट लगाएगी पुलिस, पॉक्सो एक्ट के तहत कायम हुआ है केस, वरिष्ठ साइंटिस्ट का सितम्बर में था रिटायरमेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 7 May 2018, 12:50 PM IST

rape

आगरा। मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वाला वैज्ञानिक पुलिस की हिट लिस्ट में हैं। जालमा संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक पर बच्चियों के साथ पॉर्न फिल्म दिखाकर दुराचार करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित बच्चियों के बयान दर्ज होने के बाद किसी और सबूत की जरूरत नहीं है। जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। संस्थान कर्मचारी चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और जल्द सजा हो।


बच्चियों के साथ करता था ऐसी हरकतें
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा परिसर स्थित डबल स्टोरी आवास में रहता था। उस ब्लॉक में चार मकान हैं। डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा का सितंबर में रिटायरमेंट है। उसके बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा अमेरिका में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। संस्थान में रहने वाली पांच और छह साल की बच्चियों को घर पर बुला लेता था और उन्हें छत पर ले जाता था। अपने लैपटॉप पर पोर्न दिखाता था और इसके बाद खुद नग्न होकर डॉक्टर डॉक्टर खेलने की बात कहता था। बच्चियों के साथ बेड टच और अश्लील हकरत करता था।

बच्चियों ने खोला राज तो खुल गए सबके होश
बच्चियों की मां और डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी बाहर गई हुई थी, दोनों बच्चियों को डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा अपने साथ छत पर ले गया, पोर्न दिखाने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। वे घर लौटी तो बच्ची नहीं थी, आवाज दी तो वह छत से उतर कर आई। मां ने पूछा छत पर क्या कर रही थी तो बच्चियों ने बताया कि बाबा ले गए थे, लैपटॉप पर गलत चीज दिखाई और अश्लील हरकत करने लगे, इसे देख वह दंग रह गईं, उन्होंने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई को तेज किया गया है। बच्चियों के बयान के बाद अन्य साक्ष्य की जरूरत नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश