इन पदों पर होंगे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार
अपर सांख्यिकीय अधिकारी रामखिलाड़ी ने जानकारी दी कि इस बार रोजगार मेला 21 दिसम्बर को लगेगा। इसमें सोडेक्सो फैसिलिटीज मैनेजमेंट स्टीवार्ड, किचिन हेल्पर, कुक, सहायक कुक, हाउसकीपिंग ब्याय, स्टोर कीपर के लिए इंटरव्यू होंगे। स्टोर कीपर के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के बेरोजगार इसमें शामिल हो सकते हैं। इसका वेतनमान 8500 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। स्टोर कीपर की नौकरी का कार्यस्थल ग्वालियर है। विनूथना फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड सेल्समैन के 50 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। इसके लिए उम्र सीमा 18 साल से 35 साल है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है और इस पद पर वेतनमान 7600 रुपये प्रतिमाह है। वहीं लार्स मेडिकेयर लिमिटेड पानीपत एसेंबली ब्याय आईटीआई, एसेंबली ब्याय ग्रेजुएट, एसेंबली ब्याय हाईस्कूल के तीन सौ पदों के लिए इंटरव्यू होगा। इसका कार्यस्थल पानीपत होगा। वेतनमान 8300 से 8500 रुपये प्रतिमाह है।