31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra: पुलिस को चैलेंज देकर आया था और चकमा देकर भागा करणी सेना का अध्यक्ष ओकेंद्र राणा 

Agra News: आगरा में क्षत्रिय करणी सेना का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ओकेंद्र राणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वो पुलिस को चौनौती देकर आया था। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 14 May 2025, 8:40 PM IST

Agra

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय करणी सेना के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में पुलिस ने भी हस्तक्षेप कर दिया है। पुलिस को चुनौती देकर आये ओकेंद्र राणा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गुस्साए पुलिसवालों ने उसके समर्थकों पर जमकर लाठियां बरसाई।

क्या है पूरा मामला ? 

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर 26 मार्च 2025 को ओकेंद्र राणा ने ही हजारों समर्थकों के साथ हमला बोला था। तब से ही पुलिस उसके तलाश में लगी हुई है। ओकेंद्र दो दिन पहले ही पुलिस को चुनौती देते हुए बोला था कि 14 मई को आ रहा हूं। विशाल क्षत्रिय शक्ति सम्मलेन में आपका स्वागत है। इसके बाद पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी।

मौके से फरार हुआ ओकेंद्र राणा 

आगरा के नौफरी गांव में युवाओं ने एक बोर्ड लगाया था उसी का उद्द्घाटन करने ओकेंद्र यहां पंहुचा था। बोर्ड के विरोध में गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध जताया था। पुलिस ने कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की कि बिना अनुमति के बोर्ड नहीं लगा सकते हैं। इसी पर पुलिस और ओकेंद्र राणा के समर्थकों के बीच बहस हुई। उसके समर्थकों ने पुलिस को घेर लिया और ओकेंद्र राणा मौके पर से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: मंगेतर के सामने ही गांव के 6 दरिंदों ने युवती साथ गैंगरेप कर VIDEO किया वायरल, फुटकर रोई पीड़िता

ओकेंद्र को दो कार्यक्रमों में जाना था 

ओकेंद्र राणा को आगरा के ही दो कार्यक्रमों में जाना था। एक कार्यक्रम इसौली में था, जो नौफीर गांव से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरा कार्यक्रम सिकरारा गांव में था, जो नौफीर गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर है। पहले ही कार्यक्रम में ये हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर से 12 से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश