
Krishna Baldau Shobha Yatra
आगरा। होली पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोती कटरा में करीब 150 साल पुराना होली मेला शुरू हुआ। इस मौके पर कृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में दो घोड़ों की बग्गी में कृष्ण-बलदाऊ चांदी के मुकुट धारण किए हुए नन्दबाबा से साथ बैठे थे। आगे-आगे श्री गणेश और कार्तिक जी घोड़ी पर सवार थे। शोभायात्रा मार्ग में करीब आधा दर्जन जगह कृष्ण-बलदाऊ के स्वरूपों की आरती भी उतारी गई। समूचे शोभायात्रा मार्ग पर लोग बैंडबाजों के साथ नाचते-गाते चल रहे थे।
यहां से निकली यात्रा
कृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा मोती कटरा (दाल सेवा वाला) चौराहा स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा हींग की मंडी पुलिया, शू मार्केट, मोती कटरा (ट्रांसपोर्ट कंपनी) रोड से मोती कटरा चौराहा, पटेल नगर, सावन कटरा, मोती कटरा हनुमान चौराहा, पुलिस चौकी कॉले खां और फिर वहां से वापस मोती कटरा हनुमान चौराहा होते हुए मोती कटरा (दाल सेवा वाला) चौराहा स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर समाप्त हुई।
150 वर्ष पुराना मेला
मेला कमेटी के संयोजक राकेश दधीच ने बताया कि हमारी पारिवारिक परंम्परा के मुताबिक 150 साल पुराने मेले में तभी से कृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा निकलती है। कृष्ण-बलदाऊ के स्वरूप वाराणसी से बन कर आए चांदी के मुकुट धारण करते हैं और बेशकीमती पोशाक पहनते हैं। किसी समय शोभायात्रा पालकी में निकलती थी। समय बदला और फिर घोड़ियों पर निकलने लगी। अब शोभायात्रा में कृष्ण-बलदाऊ के स्वरूप नन्द बाबा के साथ दो घोड़ों की बग्गी पर सवार हो बैंडबाजे के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हैं।
ये रहे मौजूद
शोभायात्रा में क्षेत्रीय पार्षद रविन्द्र सिंह, विष्णु अग्रवाल, जगदीश शर्मा (जग्गा भाई), राजेन्द गुप्ता (ब्रजभोग), बंटी भाई, विष्णु गोयल विजय शर्मा, मुकुल बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी एमएम गेट एसपी सोनकर फोर्स के साथ रहे।
ये भी पढ़ें -
Published on:
04 Mar 2018 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
