17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार में हो रहा इस समाज का उत्पीड़न, लगाए सरकार विरोधी नारे

कुशवाह समाज ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 22 Mar 2018, 4:52 PM IST

bjp

आगरा। दबंगों द्वारा दुकान और माकन पर कब्जे को लेकर पिछले कई दिनों से पीड़ित भूख हड़ताल पर बैठा है। शासन और प्रशासन से न्याय के लिए भटक रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कुशवाहा समाज ने सरकार विरोधी लगाकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कमल का फूल, हमारी फूल जैसे स्लोगन लिखकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

दुकान पर दबंग कब्जा करने को उतारू

गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा ने कहा कि थाना शमसाबाद के मृतक किसान के वारिसान को किसान दुर्घटना बीमा का आर्थिक लाभ दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारी को आदेश दिया जाए। आजादी के बाद से ग्राम पंचायत चितौरा विकास खंड के गांव कोठी को चितौरा जाने वाला मार्ग पर अभी तक खरंजे का निर्माण नहीं हुआ है। थाना सदर बाजार के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक का दबंगों को संरक्षण प्राप्त है। इसी संरक्षण के आधार पर पुलिस पीड़ित की सुनवाई नहीं कर रही है। दुकान पर दबंग कब्जा करने को उतारू हैं। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे कुशवाहा समाज के लोगों ने हाथों में बैनर लिए रखे थे जिन पर कमल का फूल हमारी भूल, दुकान पर कब्जा नहीं चलेगा जैसे नारे लिखे हुए थे।

किसानों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
कुशवाहा समाज ने आरोप लगाए हैं कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों सोनवीर पुत्र होतम सिंह निवासी नगला छाहरी थाना सैंया की मृत्यु हुई थी। लेकिन, अभी तक परिवार को कोई राहत नहीं मिली है। मांग की गई कि मुख्यमत्री विवेकाधीन कोष एवं अन्य कोषों से श्रमिक सोनवीर की विधवा को आर्थिक सहायता दी जाए। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा ने मांग की है कि सरकार उनके समाज के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। इन समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर मोहिनी कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, विजय सिंह, मनोज कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सरोज सिंह आदि मौजद थे।