10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कब दौड़ेगी शहर में ‘सपनों की मेट्रो’

इसी साल होना था काम शुरू अब केंद्र ने मांग लिए लंबे चौड़े जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 20 May 2018, 12:32 PM IST

bjp

metro demo picture

आगरा। मेट्रो का सपना देख रही जनता को लगातार मायूस होना पड़ रहा है। योगी सरकार ने बजट में ताजनगरी के लिए मिनी मेट्रो का पैसा दिया। लेकिन, अभी तक मेट्रो का काम फाइलों में ही अटका पड़ा है। केंद्र सरकार ने भी अडंगा लगा दिया है।

केंद्र ने पूछा कितने यात्री, आय जैसे सवाल
दिल्ली में जब मेट्रो की शुरुआत हुई थी तो मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम थी। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से सवाल पूछे हैं। बताया गया है कि केंद्र ने पूछा है कि आगरा में 2024 तक जनसंख्या कितनी हो जाएगी। एक दिन में मेट्रो में कितने लोग सफर करेंगे। यातायात की समस्या को दूर करने में मेट्रो कितनी सहायक सिद्ध होगी। हर दिन कितने यात्री सफर करेंगे। इससे कितने रुपये की आय होगी। आय के स्रोत क्या होंगे। इन सभी की जानकारी मांगी गई है। आगरा में मेट्रो के लिए कई सालों से लोग इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये जानकारियां कब तक पहुंचाई जाएंगी इस पर भी अब सवाल हो रहे हैंं। मुख्य नगर नियोजक सतीश गौड़ का कहना है कि सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।

30-30 किलोमीटर के दो कॉरीडोर बनेंगे
आगरा 30-30 किलोमीटर के दो कॉरीडोर से मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। पहला कॉरीडोर सिकंदरा से होटल ट्राइडेंट (फतेहाबाद रोड) और दूसरा यमुना एक्सप्रेस से आगरा कैंट तक है। मेट्रो ट्रेन के संचालन का खर्च निकालने के लिए मेट्रो के पास शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट होना जरूरी है, इससे ही खर्चा निकाला जा सकता है। इसके लिए अतिरिक्त आय के लिए करीब 35 एकड़ जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इनमें शापिंग माल, रेस्टोरेंट, बार, जिम्नेजियम आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यहां होंगे स्टेशन
सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद , आगरा फोर्ट, ताजमहल , फतेहाबाद ? रोड, बसई, ताज पूर्वी गेट।

दूसरे कॉरीडोर में ये होंगे स्टेशन
आगरा कैंट, सुल्तापुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी, कालिंदी विहार।

अंडरग्राउंड भी बनेंगे आठ स्टेशन
परियोजना के अनुसार, पहले कॉरीडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। इसमें यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन।

ये होगी पूरी दूरी
कॉरीडोर एलिवेटिड अंडरग्राउंड कुल
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट 6.353 किमी 7.647 किमी 14 किमी
आगरा कैंट-कालिंदी विहार 16 किमी– 16 किमी