दरअसल, आगरा के बाह तहसील प्रांगण में जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक किसान की गाड़ी में बंदर घुस गए औऱ बैग खोलकर 500 के नोटों की गड्डी निकालकर पेड़ पर चढ़ गए। बस फिर क्या था, बंदरों ने नोट लुटाने शुरू कर दिए। उधर, तहसील प्रांगण में नोटों की बरसात की बात सुनकर किसान भागा-भागा अपनी कार के पास पहुंचा और बैग चेक किया तो उसके होश उड़ गए। इस दौरान पुलिस भी मौक पर पहुंची और सभी लोगों से लूटे हुए पैसे वापस लेकर मालिक को दे दिए।