डॉ.आलोक मित्तल जब स्कूल, फैक्ट्री या संस्थान में पहुंचते हैं तो लोगों को बताते हें कि डॉक्टर और इंजीनियर बनकर जो काम करना चाहते हैं वह आज से ही कर सकते हैं। आपको अपने रिश्तेदार और जान पहचान वालों से तंबाकू छोड़ने का संकल्प दिलवाया है, उन्हें बार बार कहना है कि तंबाकू का सेवन ना करें, इसमें 10 से 15 दिन लगेंगे और वे तंबाकू का सेवन करना छोड देंगे। डॉ सुनील बंसल ने कहा कि तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी और गुटखा का सेवन करने वालों को बुढ़ापा जल्दी आ जाता है, बाल सफेद हो जाते हैं, 45 साल की उम्र के बाद काम करने की क्षमता कम होने लगती है। एक बच्चा पांच लोगों की तंबाकू छुड़वाने का प्रयास करे। इस अभियान के तहत 31 मई को आगरा में एक साथ एक लाख लोग तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लेंगे।