2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के लिए ये तीन होंगे अहम, मुलायम की मैराथन मीटिंग खोलेगी दिल्ली का रास्ता

आगरा में पहली बार तीन दिन के लिए रुकेंगे नेताजी, हर कार्यकर्ता से मिलकर जाएंगे पार्टी का हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 27 Apr 2018, 10:36 AM IST

mulayam singh yadav

Mulayam Singh Yadav

आगरा। ताजनगरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैराथन मीटिंग करने जा रहे हैं। आगरा में तीन दिन तक रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित हो चुका है। ये पहला मौका होगा जब सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आगरा में तीन दिन तक रुकेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सपा बसपा गठबंधन पर चर्चा के लिए मुलायम सिंह सर्किट हाउस में रुककर हर कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे। आगरा में मुलायम की मैराथन की मीटिंग के लिए सपाईयों में उत्साह का माहौल है।

शिवपाल और अखिलेश समर्थकों का दूर करेंगे मनमुटाव
पार्टी सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनावों में जो तनातनी शिवपाल यादव और अखिलश के बीच चल रही थी। उसका पटाक्षेप आगरा से होने की पूरी उम्मीद है। मुलायम सिंह यादव शिवपाल और अखिलेश समर्थकों के साथ मिलकर बातचीत कर दूरियों को खत्म करने की कोशिश करेंगे। जिला महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि 28 से 30 अप्रैल तक सपा संरक्षक आगरा में रहेंगे। सर्किट हाउस में रुकेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान वे एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

सपा मानती है आगरा को लकी
विधानसभा चुनाव 2012 में जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई थी। उससे पहले आगरा में सपा का एक बड़ा सम्मेलन हुआ था। इस टोटके के चलते सपा ने आगरा में पिछली साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन किया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव 2017 में वापसी नहीं हो सकी। अब बसपा के साथ गठबंधन कर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ा जा सकता है तो कार्यकर्ताओं के मन की बात भी टटोलना भी सपा संरक्षक जरूरी समझते हैं। तीन दिन समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए अहम रहने वाले हैं। सपा बसपा गठबंधन पर चर्चा के लि ए मुलायम सिंह सर्किट हाउस में रुककर हर कार्यकर्ता से मुलाकात करें गे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश