आगरा। यदि आपके घर में तेल, वनस्पति, रिफाइंड नहीं हैं तो मुसीबत खड़ी हो सकती है। आगरा के तेल कारोबारी अचानक से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बाजार बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सैंपल लेने के नाम पर पुलिस उनके अवैध वसूली कर रही है। हाल ही में बाजार में तेल, रिफाइंड और अन्य वस्तुओं के सैंपल खाद्य एवं औषधि विभाग ने भरे थे। हालांकि कारोबारी विभाग के सैंपल लेने का विरोध नहीं जता रहे हैं।