5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रास्ता पूछने पर पुलिसकर्मी ने की बद्तमीजी की हद पार, एसपी ने की कार्रवाई

एसपी सिटी ने तीन सिपाहियों को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Aug 06, 2018

SP CIty

रास्ता पूछने पर पुलिसकर्मी ने की बद्तमीजी की हद पार, एसपी ने की कार्रवाई

आगरा। सांई की तकिया चौराहे पर रास्ता पूछने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता के साथ यातायात सिपाहियों ने बद्तमीजी कर दी। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा फोन पर जानकारी एसएसपी के पीआरओ को दी गई। मौके पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और एडीएम सिटी केपी सिंह पहुंच गए। एसपी सिटी ने तीन सिपाहियों को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

क्या था मामला

दरअसल भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर संगठन का कार्य देखने वाले अंबुज द्विवेदी अपने परिवार के साथ फतेहाबाद रोड से डिनर कर ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस लौट रहे थे। इसी दौरान सांई की तकिया पर बैरीकेड लगी देख उ्नहोंने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से जाने का अन्य रास्ता पूछा। आरोप है कि इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी देव स्वरूप यादव ने हद दर्जे की बद्मीजी कर दी। अंबुज ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपना परिचय देना चाहा लेकिन तब तक दो अन्य पुलिसकर्मी उमेश चंद्र और सुनील कुमार वहां आ गए और बिना कुछ मामला जाने वह भी बद्मीजी करने लगे। अंबुज ने अपने साथ हुई बद्तमीजी की शिकाय एसएसपी के पीआरओ से की।

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी

सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और एडीएम सिटी केपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक तमाम भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच चुके थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल भी भीड़ देख मौके पर रुक गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पूरा वाकया बताया। पुलिसकर्मियों की अभद्रता से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिंह बघेल ने पुलिसकर्मियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ का माहौल है इस तरह के गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों पर नहीं लगाना चाहिए, पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान समझदारी से काम लेना चाहिए। एसपी सिटी ने कुछ देर बाद प्रथम दृष्टया तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। जांच के बाद आगे की कार्रावाई करने की बात कही।