10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कतर से आई दुल्हन लगा रही थाने के चक्कर, होटल में पति ने रखा और फिर…

एक महीने होटल में रखने के बाद पति ने बनाया देहव्यापार करने का दवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 24 Jun 2018, 5:45 PM IST

marriage

कतर से आई दुल्हन लगा रही थाने के चक्कर, होटल में पति ने रखा और फिर...

आगरा। कतर की एक युवती को वीडियो कांफ्रेंसिंग से निकाह करना भारी पड़ गया। पति ने निकाह के बाद एक महीने तक होटल में रखा और फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। पीड़ित युवती अब न्याय की गुहार के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला थाना रकाबगंज का है। यहां एक युवती ने आरोप लगाए हैं कि सीआईएसएफ में तैनात नावेद जमाल उसकी पत्नी शगुफ्ता बानो, नालंदा टाउन, सुहालेहा बानो पुत्री चांद मोहम्मद, ताहिरा बानो पुत्री चांद मोहम्मद, ताज बानो और चांद मोहम्मद ने मोहम्मद खलील पुत्र चांद मोहम्मद निवासी बालूगंज से उसका निकाह कराया था। ये निकाह कराने के पहले उक्त लोगों ने युवती को बताया था कि खलील की पत्नी नूसरा खातून मर गई है। 29 मार्च 2015 को निकाह हुआ था। इसके बाद युवती बतौर पत्नी मोहम्मद खलील के साथ रह रही थी। युवती ने आरोप लगाए कि खलील ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। जब इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। इसकी जानकारी पीड़ित युवती ने अपने परिवार को दी। वहीं खलील द्वारा अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दवाब बनाया जाने लगा। जिसका उसने विरोध किया। युवती का कहना है कि खलील ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद युवती ने खलील की पहली पत्नी के बारे में जानने का प्रयास किया तो उसके होश फाख्ता हो गए।

झूठ बोलकर कराया निकाह
खलील की पहली पत्नी के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई। झूठ बोलकर उसका निकाह कराया गया। थाना रकाबगंज में दी गई शिकायत में पीड़ित युवती ने जिक्र किया है कि चांद मोहम्मद की बेटियों ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके कान की पर्दा फट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई। युवती ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी जान को खतरा है।