10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल के निकट से निकली श्रीमराम बारात में भाजपा का नहीं, इस पार्टी का दबदबा

जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरा ताजगंज अयोध्या नगरी में तब्दील नजर आया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:42 PM IST

Ram barat

Ram barat

आगरा। ताजगंज की प्राचीन राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यूं तो राम बारात हर साल निकाली जाती है, लेकिन इस बार खास बात रही। राम बारात में इस बार समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा। सपा नेताओं को जनता ने भी हाथों हाथ लिया। भारतीय जनता पार्टी के महापौर नवीन जैन भी मौजूद थे।

भव्यता देखते बन रही थी

श्रीराम बारात की शुरुआत कटरा जोगीदास दाऊजी मंदिर ताजगंज से शुरू हुई बारात का शुभारम्भ महापौर नवीन जैन, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, संरक्षक सुरेश चंद जैन, सपा नेता श्याम भोजवानी व सभी कमेटी के सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। शाम सात बजे से निकली श्रीराम बारात में सबसे आगे ऊंट, घोड़े, तासे वाले, शहनाई वाले, सात बैंड प्रभु श्री राम के भक्ति गीतों के साथ चल रहे थे। श्री राम के भक्त झूमते नाचते बाराती बन चल रहे थे। श्री राम बारात में हर झांकी के साथ बैंड व भव्य झूमर की सजावट वाली लाइटें चल रही थीं। आकर्षक झांकी काली मां का अखाड़ा, खाटू श्याम जी की भव्य झांकी, प्रभु के स्वरूप द्वारा रोड शो, मुंबई का ढोल, राम दरबार, कैला देवी जी की झांकी विशेष तौर पर आकर्षक रही। बारात में 40 झांकियां, 6 रथ घोड़े, भव्य फूलों व आकर्षित रोशनी से सजे 4 घोड़ों के रथ पर दूल्हा बने प्रभु श्रीराम जी सवार थे। अलग-अलग रथ पर श्रीलक्ष्मण, श्री शत्रुघ्न, श्रीभरत, श्रीविश्वामित्र थे।

उखर्रा पहुंची बारात

बारातियों के साथ श्री राम बरात के इस सुनहरे पल के गवाह बने दूरदराज से देखने आए हजारों लोग। प्रभु के रंग में रंगी दिखी सब ताजगंज की गलियां। राम बरात के मार्ग को भव्य रोशनी से सजाया गया। भगवान प्रभु श्री राम जी की भव्य आरती बाजार कमेटियों द्वारा की गई। सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल मंदिर ताजगंज पर पुष्प वर्षा के साथ पूरी राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। बारात में चल रहे बारातियों का जगह जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कटरा जोगीदास से शुरू होकर थाना चौक पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत कमेटी द्वारा किया गया। बारात कसेरट बाजार, खद्दर भंडार चौराहा, पाक टोला, श्यामलाल मार्ग, पुरानी मंडी, ताज व्यू चौराहा, अमर होटल होते उखर्रा राजपुर चुंगी पर भव्य सजी जनकपुरी पहुंची।

ये मौजूद रहे

इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. राजीव लोचन भारद्वाज, सचिव विनोद राठौर, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार झा, मीडिया प्रभारी श्याम भोजवानी, राकेश अग्रवाल, महेश प्रजापति, राहुल वर्मा, गौरव मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, शांति स्वरूप, ठाकुर जवाहर सिंह, रंजन दुबे, संतोष शर्मा, हरी बघेल, रूपेश राठौर, संतोष शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, योगेश वर्मा, श्याम सैनी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।