आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और विवादों का गहरा नाता रहा है। कभी छात्र छात्राएं मार्कशीट के लिए परेशान रहते हैं तो कभी यहां कुलपति के कार्यालय पर मारपीट हो जाती है। इस बार डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दो छात्राओं ने रैगिंग के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। बुधवार को हुई घटना के बाद माहौल में गहमागहमी है। छात्रा के आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।