श्री अवधेश ने कहा-तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं, यह भाव हमारे मन में होना चाहिए। इसी में जीवन की सार्थकता है। बहुत कम लोग हैं, जो संघ को पूरी तरह समझे हैं। संघ को समझना है तो हमें कार्य करना होगा। समाज का कार्य करना होगा। संघ ही है, जो देश और समाज की चिन्ता करता है। संघ का कार्य देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोग तैयार करना है। हम इसमें पूरी रह सफल हो रहे हैं। संघ का कार्य कभी न रुकने वाला है। संघ का काम करना परमात्मा का काम करना है।