डिलिवरी डोर स्टेप नहीं होती, गेहूं के बोरे का वजन भी डीलर पर
शासन के आदेश के बाद भी राशन की डिलिवरी डोर स्टेप पर नहीं की जाती है। हालसेल डीलर मिट्टी के तेल में कटौती कर तेल देता है। गेहूं के बोरे का वजन का राशन डीलर को वहन करना पड़ता है। वीआईपीवी, वीआईपी आगमन का खर्च डीलर्स के कंधों पर डाल दिया जाता है। डीलर्स को इस बात का दुख है कि इसके बावजूद वह चोर कहलाता है। डीलरों ने अपने शोषण के खिलाफ हुंकार भरने का निर्णय लिया है। शासन, प्रशासन से सीधी लड़ाई के लिए आल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का एलान किया है। आगरा शहर के डीलर सामूहिक रूप से आज एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राम शंकर कठेरिया को राशन की दुकानों का इस्तीफा सौपेंगे। अगर राशन डीलर्स अपनी बात पर डटे रहे तो ग़रीब पात्र कार्ड धारकों को उनके पेट भरने के लिए राशन नहीं मिलेगा।