निखिल मैजिस्टिक, शास्त्रीपुरम निवासी अधिवक्ता आरके तोमर ने इस बारे में थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। उनका कहना है कि अपराह्न दो बजे के आसपास फादर बिजेन्द्र सिंह अपने साथ कुछ लोगों और चार लड़कियों को लेकर झुग्गी वालों के बीच आए। उन्हें एकत्रित किया और कहा कि सरकार आपको कोई सुविधा नहीं दे रही है। हम आपको पढ़ाएंगे, प्रार्थना करना सिखाएंगे। साथ ही खाने-पीने की सामग्री वितरित की। किताब निकालकर प्रार्थना कराने लगे।