लड़की पक्ष ने उठाया ये कदम
दुल्हन ने शादी से इंकार किया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने दूसरे युवक से शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस बात की भनक जब दूल्हा पक्ष को हुई, तो पुलिस को फोन कर दिया गया। दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और आशा ज्योति केन्द्र की टीम मौके पर पहुंच गई। दुल्हन का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुल्हन की उम्र 18 साल की निकली। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।