मंदिर का इतिहास
राजेश्वर मंदिर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना राजाखेड़ा के किसी साहूकार ने करवाई थी। वे नर्मदा नदी से शिवलिंग लेकर आ रहे थे। गांव से पहले उन्होंने रात्रि विश्राम किया, तो स्वप्न हुआ कि मुझे तो अब यहीं रहना है। सुबह जब बैलगाड़ी में रखकर ले जाया जाने लगा तो गाड़ी दर्जनों लोगों से आगे नहीं बढ़ी। तभी शिवलिंग गाड़ी से नीचे गिरा और स्वयं ही स्थान ले लिया। इसके बाद पांच गांवों के लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया। इसमें उखर्रा, राजपुर, बाग राजपुर, चमरौली और कहरई सम्मलित हैं। मंदिर की सेवा के लिए 24 बीघा जमीन भी जमीदारों द्वारा दी गई थी, जो आज बहुत कम बची है।