
प्रतीकात्मक
आगरा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन के साथ ही ठंड बढऩे के कारण सभी शिक्षण संस्थानों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 25 को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। इस कारण शिक्षण संस्थान अब 26 दिसंबर को खुलेंगे।
ये भी पढ़ें - up weather Alert: 26, 27 और 28 दिसंबर को सर्दी तोड़ेगी सारे रिकार्ड, पड़ेगा भीषण कोहरा, जानिये 1 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
बढ़ाया गया अवकाश
आगरा में सर्दी और पडोसी जिलों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के बाद 18 दिसंबर से स्कूल बंद हैं। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा 23 और 24 दिसंबर को भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुटटी कर दी गई। इसमें सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल शामिल हैं। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है, जिसके चलते अब 26 को स्कूल खुल सकेंगे।
परीक्षाएं स्थगित
डॉ. भीम राव आंबेडकर में 23 और 24 दिसंबर की छुटटी कर दी है, यहां आवासीय संस्थानों के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं होनी थी। विश्वविद्यालय पीआरओ डॉ. गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि छुटटी के चलते सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
Published on:
23 Dec 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
