आगरा। शहरवासियों के लिए अब मुस्कुराने का वक्त आ गया है। आगरावासियों को इन चार दिनों में दो बड़ी खुशखबरी मिली है। केंद्र सरकार की ओर से अभी हाल ही में जारी हुई स्मार्ट सिटी रैंकिंग में आगरा ने लंबी छलांग लगाई थी तो आज इंदौर में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के कार्यक्रम में जारी की गई स्वछता सर्वेक्षण रैंकिंग लिस्ट में आगरा को प्रदेश में पांचवा और देश में 102 स्थान प्राप्त हुआ है। जिससे आगरावासियों की ख़ुशी को दोगुना कर दिया है। इस रैंकिंग में प्रदेश का वाराणसी पहले स्थान, गाजियाबाद दूसरे, झांसी तीसरे और कानपुर चौथे स्थान पर आया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में 4043 शहरों ने भाग लिया था।