2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील विकल ने राजनेताओं को दिखाया आइना, जानिए क्या कहा

राजनीति छोड़ समाजसेवा करने पर गोल्जन एज संस्था ने किया सम्मानित।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 16 Oct 2018, 7:02 PM IST

sunil vikal

sunil vikal

आगरा। आज हर कोई राजनीति में आना चाहता है। राजनीत में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए लोग पार्टी तक बदल लेते हैं। राजनीति की राह बड़ी रपटीली है। इस राह पर बिना रपटे चले सत्यप्रकाश विकल। वे उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे। उनके निधन के बाद पुत्र सुनील विकल ने राजनीति में पदार्पण किया। बदली हुई राजनीति में छल, कपट, दंभ, द्वेष देखकर मन उचट गया। फिर राजनीतिक छोड़कर समाजसेवा में आए। इस समय वे श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष हैं। कमलानगर में नेत्र चिकित्सालय बनवाया है। आगरा क्लब में आयोजित समारोह में लोकस्वर संस्था और गोल्डन एज ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर सुनील विकाल ने राजनीति को समाजसेवा बताने वाले राजनेताओं को आइना दिखाया।

सम्मान करने में गर्व

लोक स्वर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल आँखों के रोगों को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर आँखों के दो अस्पतालों के माध्यम से काम कर रहे हैंI उनका सम्मान करने में हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा हैI गोल्डन एज संस्था के निहाल सिंह जैन ने सुनील विकल जी के जीवन के परिचय से सभी को रूबरू करायाI गोल्डन एज के शशि शिरोमणि जी पगड़ी पहनाकर सुनील विकल ज का सम्मान किया। समता गुप्ता ने तुलसी का पौधा देकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। सत्य नारायण सिंघानिया जी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। पूर्व विधायक सतीश चन्द्र गुप्ता ने कृष्ण नाम का साफा पहनाया। लोक स्वर की कोषाध्यक्ष साक्षी जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया I

राजनीति और समाजसेवा एक साथ नहीं कर सकते

इस अवसर पर क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल जी ने कहा कि मैं अपने पितातुल्य सदस्यों के बीच में अपने आपको पाकर बड़ा अभिभूत महसूस कर रहा हूंI मैंने राजनीतिज्ञ जीवन को छोड़कर समाज सेवा मे अपना जीवन समर्पित किया हैI इसका कारण यह है कि राजनीति और समाजसेवा एक साथ नहीं कर सकते। पहले राजनीति, समाज सेवा के लिए की जाती थी। अब समय चक्र के हिसाब से राजनीति से समाज सेवा पीछे रह गई है। इस तरीके से दो नावों में सवार नहीं हो सकतेI इसीलिए मैंने समाज और व्यापार सेवा का रास्ता अपनाया है I आज मुझे और मेरे साथियों को बहुत खुसी महसूस होती है जब हम गरीब लोंगों को अन्य सेवाओं के साथ आँखों के महत्व को समझाते हैं और उनके आंखों के रोगों का इलाज करते हैं।

अस्पताल शुरू कराया

उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों से आगरा बुलियन चेरिटेबल हॉस्पिटल कार्यरत नहीं था। उसे शुरू किया है। यह अस्पताल प्रतिदिन 200 रोगियों की सेवा कर रहा हैI अब हमें ऐसा महसूस हो रहा था कि कमला नगर, जो कि अपने आप मे एक शहर है, में एक हॉस्पिटल की स्थापना करेंI कमला नगर अग्रवाल संगठन के सहयोग से अपने पिता स्व.श्री सत्य प्रकाश विकल (पूर्व मंत्री ऊ.प्र. सरकार) की स्मृति में स्थापित किया हैI जब भी समय मिले, अस्पताल का अवलोकन करें। जो सुधार की आवश्यकता हो, हमें बताएं।

ये रहे उपस्थित

हर प्रसाद बंसल ने धन्यवाद दियाI मीटिंग की व्यवस्था सर्व के.सी. गुप्ता द्वारा की गयी I लोक स्वर के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, नवीन गोयल, गौरव लूथरा, किशोर करमचंदानी, अंजु अग्रवाल, दीपेन्द्र मोहन, गोल्डन एज से शकुन्तला, डॉ. पी.के. सिन्हा, डॉ. ओमवती सिन्हा, ललित प्रसाद, पूर्व विधायक सतीश चन्द्र गुप्ता, हर प्रसाद, आर.एस. मित्तल, मीरा अमिताभ, अमिताभ, डॉ.के.सी गुप्ता, शिवराज भार्गव, निहाल सिंह जैन सीए, शशि शिरोमणि आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश