8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के आने की आहट के साथ SSP का बड़ा कदम, कई थानेदारों से चार्ज छीना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दौरे पर निकलने वाले हैं। वे कभी भी आगरा आ सकते हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Jun 2019, 6:50 AM IST

SSP agra

SSP agra

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दौरे पर निकलने वाले हैं। वे कभी भी आगरा आ सकते हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कई थानेदारों से चार्ज छीन लिया है। उन्हें पुलिस लाइन में आराम करने के लिए भेज दिया है। पुलिस लाइंस में बैठे कई निरीक्षकों को थानेदार बनाया है।

यह भी पढ़ें
‘यूपी में कृषि सिंचाई व्यवस्था होगी पूरी तरह डीजल पंपसेट फ्री, तीर्थ स्थलों को ओवरहेड बिजली केबल से मुक्ति’

इन थानेदारों को भेजा पुलिस लाइंस

कुशलपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद से पुलिस लाइंस, प्रेम निवास शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना नाई की मंडी से पुलिस लाइंस, शेर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना अछनेरा से पुलिस लाइंस, उप निरीक्षक राजेश कुमार गिरी को थानाध्यक्ष बासौनी से पुलिस लाइन्स भेजा गया है।

यह भी पढ़ें

80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं अब तक इस वीडियो को, छोटे से गांव के इस युवा ने कर दिया बड़ा धमाका, बताई फेमस होने की ये छोटी सी ट्रिक

इन्हें दी गई नई तैनाती

संजय कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक थाना छत्ता से प्रभारी निरीक्षक थाना नाई की मंडी, अनुज कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा से प्रभारी निरीक्षक ताजगंज, संजय कुमार पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना ताजगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुरा, उपनिरीक्षक महेश सिंह यादव को थाना एत्माउद्दौला से थानाध्यक्ष मलपुरा, उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष मलपुरा से थानाध्यक्ष बासौनी, प्रवेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुरा से प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद, अजय कौशल को प्रभारी निरीक्षक थाना न्यू आगरा से प्रभारी निरीक्षक थाना अछनेरा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें

घर में चोरी कर रहे थे दो चोर, तभी हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश ...

पुलिस लाइन्स में थे, थानेदार बनाए

पुलिस लाइन्स में सजा काट काट रहे पुलिस निरीक्षकों को थानेदार बनाया गया है। जितेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना छत्ता, भूपेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर सीकरी और प्रमोद कुमार पंवार को प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य और चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में 21 राज्यों में यूं ही नहीं है यूपी अंतिम पायदान पर!