5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएस अधिकारी ने यहां देखा कुछ ऐसा कि पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर कर दी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगरा किला के आसपास और बिजलीघर चौराहे पर नगर निगम टीम के साथ निरीक्षण किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 Nov 2018, 6:28 AM IST

IPS amit pathak

IPS amit pathak

आगरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने पुलिस व नगर निगम टीम के साथ आगरा किला के आसपास व बिजलीघर चौराहे पर अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान 35 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण व निर्माण को हटवाया गया। गलत दिशा में चल रहे वाहनों व गलत जगह पार्क वाहनों को सीज कराया गया। उन्होंने पाया कि आगरा फोर्ट पुलिस चौकी हद दर्जे की लापरवाही बरत रही है।

यह भी पढ़ें

अमित शाह को सरनेम बदलने के सुझाव पर ओवैसी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात...

चौकी प्रभारी समेत 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इससे भन्नाए एसएसपी ने देर रात्रि में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर कर दी। इस तरह चौकी प्रभारी समेत 17 सिपाहियों पर एसएसपी की गाज गिरी है। यहां यह बताना समीचीन होगा कि आतंक का पर्याय बन चुके ऑटो पुलिस चौकी की आय का बड़ा जरिया हैं। इसी कारण ऑटो वाले मनमानी करते हैं।एक माह पूर्व चौराहे के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा श्री अमित पाठक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें

ईश्वर की कृपा प्राप्त होने से पहले क्या होता है, पढ़िए ये कहानी

20 ऑटो सीज
चेकिंग के दौरान कुल 20 ऑटो सीज किए गए। 18 वाहनों के चालान किये गए है। संबंधित थाना प्रभारी को इस संबंध में चेतावनी दी गयी तथा सचेत किया है कि अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे आगरा की सड़कों पर यातायात सुचाररु रूप से चलता रहे। आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी कोई परेशानी न उठानी पड़े।

यह भी पढ़ें

'सिस्टम' से हारा दुश्मन के दांत खट्टे करने वाला फौजी, पढ़िए जांबाज की दर्द भरी दास्तां

ऑटो चालकों के आंतक से मुक्ति की आशा
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने सड़कों, फुटपाथों की स्थिति, अतिक्रमण व यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभी को दिशा निर्देश दिए गए है। आशा की जा रही है कि एसएसपी के इस अभियान से बिजलीघर चौराहा जाम और ऑटो चालकों के आंतक से मुक्त हो सकेगा।

यह भी पढ़ें

गिरिराज पर्वत पर ऐसी हालत में मिला बच्चे का शव कि देखने वालों के उड़ गए होश, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका