रजिस्ट्रेशन फार्म भरने गई थी गार्गी तभी हुआ भयंकर एक्सीडेंट
मदिया कटरा निवासी आनंद शर्मा की बेटी गार्गी शर्मा सेंट पैट्रिक्स वजीरपुरा रोड में 11वीं की छात्रा थी। 16 अगस्त को वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने गई थी। सुबह फॉर्म भरने के बाद वह अपनी स्कूटी से स्कूल से बाहर निकली थी। उसके पीछे दूसरी स्कूटी से लॉयर्स कॉलोनी निवासी उसकी सहेली थी। स्कूल से बाहर निकलते ही पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने गार्गी की एक्टिवा को चपेट में ले लिया, इससे वह सड़क पर गिर गई, डंपर का पिछला पहिया गार्गी के बाएं पैर से होकर निकल गया। हादसे में गार्गी शर्मा का पैर सहित नीचे का हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया। शनिवार को तीन बजे गार्गी ने आखिरी सांस ली।