घटनाक्रम में आएगा बदलाव
सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपने राहु और बुध कर्क राशि में चल रहे हैं उनके साथ सूर्य आ जाएंगे। सूर्य और राहु का योग ग्रहण योग बनाता है। केतु मकर राशि में चल रहा है और मकर राशि में मंगल की उच्च राशि है। इसलिए मंगल, राहु, केतु, सूर्य और बुध का जो योग बन रहा है वो सही नहीं है आम जनमानस के लिए। आने वाले समय में घटनाक्रम तेजी से बदलेगा। ऐसा ज्योतिषाचार्यों का मानना है। इसलिए इन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का दावा है कि संसार में कुछ घटनाएं ऐसी होंगी जो अप्रत्याशित घटित होंगी। ये समय सरकार के लिए तनाव और परेशानी भरा हो सकता है। इस समय अत्यंत वर्षा, भूकंप, भूस्खलन और दुर्घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण का होना भी इसी का पर्याय है। जो भी ग्रहण पड़ते हैं वे इन्हीं चक्रों में पड़ते हैं।