निकल रहीं गली हुईं सरिया
ताजमहल की मीनारों, बुर्जियों और गुंबदों के अंदर लगी लोहे की सरिया गल चुकी हैं। इसकी जानकारी 11 अप्रैल को आए तूफान के बाद हुई। इस तूफान के दौरान तेज हवाओं को ताजमहल नहीं झेल सका। तूफान के दौरान गिरी मीनों और गुंबदों को देखा गया, तो इनमें लगी हुई सरिया दो दो इंच तक गली हुईं थीं।