बच्चों को तंबाकू से होने वाले कैंसर के लिए आगाह किया
महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज में बच्चों को तंबाकू से होने वाले कैंसर के लिए आगाह किया। बच्चों से पूछा कि तुम्हारे घर में कोई गुटखा, सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन करता है। कुछ बच्चों ने हाथ खड़े कर दिए। जब रुपये खर्च होते हैं, इसे खाते रहेंगे तो कैंसर होना ही है। कैंसर होने के बाद इलाज में एक से डेढ़ लाख रुपये खर्चा होना सामान्य बात है और कैंसर सही होने की संभावना भी कम होती है। ऐसे में अपने घर पर जो भी तंबाकू का सेवन करता है, उससे कहना है नो, बच्चों ने कहा कि वे अपने परिजनों को कैंसर की चपेट में नहीं आने देंगे। संयोजक डॉ. आलोक मित्तल ने कहा कि बच्चे चाहें तो अपने पापा, मम्मी, भाई, बहन, चाचा और रिश्तेदार की तंबाकू छुड़वा सकते हैं। उन्हें बार बार तंबाकू छोड़ने के लिए कहना है। इसके बाद नो मतलब नो के लिए संकल्प लिया गया। इस अभियान के तहत 31 मई को आगरा में एक साथ एक लाख लोग तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लेंगे।