5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधुओं की टोली ने महिला पर किया ऐसा टोटका कि सबकुछ भूल गई फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

साधुओं की टोली ने टोटका कर महिला को किया वश में, ग्रामीणों ने घेरकर महिला को छुड़ाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:20 AM IST

agra police

साधुओं की टोली ने महिला पर किया ऐसा टोटका कि सबकुछ भूल गई फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पन्नापुरा में भीख मांगने के लिए घूमने वाले घुमंतु साधु की टोली ने एक महिला पर ऐसा टोटका किया वो अपना सबकुछ छोड़छाड़ कर साधुओं की टोली के साथ चल दी। ग्रामीणों ने जब महिला को रोकने का प्रयास किया तब भी महिला ने किसी की बात नहीं सुनी। ग्रामीणों ने साधुओं का पीछा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला ने ग्रामीणों के साथ समझाबुझाकर उसे शांत किया और साधुओं को वहां से भगाया। पूरे क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

साधुओं की टोली ने महिला पर किया टोटका
इस पूरे मामले का गामीणों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया के जरिए विभिन्न ग्रुपों पर डाल दिया। पांच छह साधुओं की टोली पन्नापुरा गांव में आई थी, जिसमें कुछ महिलाएं भी भीख मांगने के लिए आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने एक गांव की महिला के सिर पर हाथ फेर दिया, जिसके बाद वह उनके पीछे पीछे चल दी। महिला के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दौड़कर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन, वह सुध बुध खो बैठी थी। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने साधुओं की पूरी टोली को घेर लिया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पीआरवी 58 की गाड़ी पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की।

साधुओं ने किया इन्कार
पुलिस ने साधुओं से बातचीत की और टोटका के बारे में पूछा तो साधुओं ने टोटका करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया और महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ये घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी है। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।