2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव मंदिर के लिए ताजमहल के टिकटघर पर कब्जा करने का ऐलान, प्रशासन में खलबली

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख रवि दुबे ने कहा- सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के रास्ते पर गेट अस्वीकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:06 AM IST

tajmahal entry

tajmahal entry

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख रवि दुबे का कहना है कि ताजमहल के निकट सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के लिए कुछ भी करेंगे। अगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंदिर जाने वाले रास्ते से गेट न हटाया तो ताजमहल की टिकटविंडो पर कब्जा कर लेंगे। फिर किसी को ताजमहल में नहीं घुसने देंगे। इस ऐलान से प्रशासन में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर बना नहीं, ताजमहल के पास शिव मंदिर का रास्ता बचाने के लिए गेट तोड़ा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पर आरोप

श्री दुबे ने बताया कि ताजमहल के पश्चिमी गेट से खान-ए-आलम नर्सरी होते हुए सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के लिए आम रास्ता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अचानक ही इस रास्ते पर गेट चढ़ा दिया है। इससे नित्य पूजा में विघ्न आ रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ताजमहल का रखरखाव करना चाहिए, लेकिन ऐसा न करके मंदिर जाने का रास्ता रोका जा रहा है। इस तरह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नए विवाद को जन्म दे रहा है। विश्व हिन्दू परिषद का काम है मंदिर के रास्ते में आने वाली बाधा दूर करना।

यह भी पढ़ें

अगर आप स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं तो कृष्ण और कर्ण की ये कहानी जरूर पढ़िए

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तैयार

उन्होंने बताया कि रविवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर चढ़ाए गए गेट के दोनों पल्ले उखाड़ दिए हैं। यह प्रतीकात्मक विरोध था। हम कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं। हम तो चाहते हैं कि जैसा सदियों से चला आ रहा है, वैसा ही चलने दिया जाए। अगर पुरातत्व विभाग हमारी बात नहीं मानेगा तो इसका अंजाम भुगतना होगा। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ताजमहल के पश्चिमी गेट की टिकटविडों पर कब्जा करने के लिए तैयार है। सोमवार को जिलाधिकारी से वार्ता होगी। अगर हमारी बात नहीं मानी तो फिर जो उचित है, वह किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की होगी।

यह भी पढ़ें

विधायक के भतीजे को शातिर ठगों द्वारा ठगना पड़ा भारी, पहुंचे जेल

यह भी पढ़े

रक्तदान की मुहिम में आगे आया सारस्वत ब्राह्मण समाज, आप कब करेंगे रक्तादान

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश