8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्ना हजारे से लगाई स्पा सेंटर संचालक पति पर कार्रवाई की गुहार

पुलिस कर रही स्पा सेंटर संचालक पति का बचाव, गंभीर धाराओं में मुकदमा होने के बाद भी नहीं हो ही कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 13 Dec 2017, 7:16 AM IST

anna hazare, Lokpal Bill, Farmers suicide, jan lokpal, spa center, thana taj ganj, agra police, up police

आगरा।अन्ना हजारे मंगलवार को आगरा के संजय प्लेस में थे। यहां एक महिला स्पा सेंटर के संचालक पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज सेवी अन्ना हजारे की सभा मे पहुंची। महिला का आरोप था कि आरोपी पति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। स्पा संचालक राकेश सिकरवार के खिलाफ थाना ताजगंज में उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि मुकदमा मुस 1061/2017 धारा 307 342, 147, 148, 149, 506 ipc थाना ताजगंज में नामजद कराया था।

धोखे से की शादी, पहले से था दो बच्चों का पिता
मीनू दिवाकर पुत्री रतनसिंह निवासी ताजनगरी से ने आरोप लगाए कि राकेश सिकरवार ने अपने आपको अविवाहित बताया था। उसके दो बच्चे हैं। दो बच्चों के पिता ने धोखा देकर उसके साथ शादी की और जब मीनू को उस पर शक हुआ तो, उसने छानवीन की। इस पर जब सच्चाई सामने आई, तो मीनू चौंक गई। मीनू ने बताया कि उसके जैसी कई अन्य युवतियों को शादी कर शहर में व्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करता है। जब पीड़ित मीनू जानकारी करने सेंटर पहुंची, तो आरोपी को अन्य युवती के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा और अन्य युवक युवतियां सेंटर से भाग खड़े हुए। मीनू को मनाने में जब आरोपी असफल रहा, तो उस पर जानलेवा हमला करा दिया।

ताजगंज पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
युवती ने ताजगंज पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए है। कहा कि आरोपी दो साल से देह व्यपार का संचालन कर रहा है और हर महीने पुलिस को पर्याप्त धनराशि देता है। वहीं आरोपी अब समझौता के लिए दबाव बना रहा हे। मीनू ने बताया कि उसे नौ दिसम्बर को अगवा करने का प्रयास भी किया था। लेकिन, वो असफल रहा और उस पर जानलेवा हमला करने के लिए एक फायर भी किया गया, लेकिन वो फायर मिस हो गया। इससे पहले युवती एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगा चुकी हैं। युवती ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो अपनी जान दे देगी।