3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भयंकर तूफान से हिल गई भारत की पूर्व राजधानी

अकबर की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी के स्मारकों को भारी क्षति, सुरक्षा दीवार गिरी, दरगाह परिसर में बादशाही दरवाजे के बरामदे की बुर्जी का छज्जा गिरा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 3 May 2018, 7:42 PM IST

fatehpur sikri

fatehpur sikri

आगरा। बुधवार की शाम को आए तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी को काफी नुकसान पहुंचा है। हजरत सलीम शेख चिश्ती की दरगाह परिसर में बादशाही दरवाजे के बरामदे की भीतरी ओर बुर्जी का छज्जा टूट कर गिर पड़ा। फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने कराया था। वे अपने राजधानी को आगरा से फतेहपुर सीकरी ले गए थे। इस तरह फतेहपुर सीकरी को भारत की राजधानी का गौरव हासिल था। इसी राजधानी को 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने हिला दिया।

यह भी पढ़ें

आंधी-तूफान के बाद नहीं आ रही बिजली, क्षतिग्रस्त है आपकी लाइन तो इन नंबरों पर दें सूचना


पुरातत्व विभाग की सुरक्षा दीवार ढही

हजरत सलीम शेख चिश्ती की दरगाह में ही स्मारक जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे भरभराकर टूट गये। रंगमहल स्मारक के ऊपरी हिस्से की पत्थर भी गिरे है। आगरा गेट से नक्कारखाने तक पुरातत्व विभाग की सुरक्षा दीवार ढह कर क्षतिग्रस्त हो गयी है। कस्बा एंव देहात क्षेत्र में सैकडों पेड़ धराशायी हो गए। थाना परिसर में कई पेड़ व विद्युत पोल टूटने से थाने की संचार व्यवस्था बाधित हो गई। खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गयी। आकाशीय बिजली से एक भैंस मरी। एक दर्जन भैंस, बकरी व गाय काल के गाल में समा गईं। राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत हजारों पक्षी कालकलवित हो गए।

यह भी पढ़ें

आगरा में तबाही, मदद दिलाने के लिए लखनऊ दौड़े ये विधायक

ओलावृष्टि से किसान की मौत

थाना क्षेत्र के गांव डिठवार में किसान नेकराम जाटव पुत्र रामभरोसी उम्र 55वर्ष बुधवार सायं अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक आये तूफान और ओलावृष्टि से घिर गया। ओलों की चोट से खेत में ही मौत हो गयी। दौलताबाद मे झोपडी में सो रहे वृद्ध दम्पति 65वर्षीय महावीर सिंह व उनकी पत्नी दीवार मे दबकर घायल हो गये। गांव सामरा में दीवार में दबकर युवक राहुल वाल्मीक घायल हो गया। उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें

कांप गया हर किसी का कलेजा, लाशों से भर गया पोस्टमार्टम हाउस

अनेक पशु मरे

गांव डाबर में आकाशीय बिजली से किसान कप्तान सिंह की भैंस मर गयी। डडूकरा में ओमप्रकाश की दीवार में दबकर दो भैंस मर गयी। गांव दूरा में दीवार में दबकर होरी लाल की गाय व बच्चू सिंह बघेल की पांच बकरियां काल कलवित हो गयी। सामरा में घूरेलाल वाल्मीकि की दीवार मे तीस बकरियां दब गईं, जिनमें आधा दर्जन की मौत हो गई। गांव उन्देरा में दामोदर कुशवाह का मकान भरभरा ढह गया, जिसमें दो बाइकों समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कछपुरा में मुनेन्द्र पुत्र सीताराम के छत की आठ पटिया टूटने से घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन बाल-बाल बच गये। कछपुरा मे ही वेदप्रकाश पुत्र पातीराम का मकान भी भरभरा गिर गया। गांव मई बुजुर्ग में बलवीर चैधरी के निजी नलकूप के एक दर्जन विद्युत पोल गिर गये। गांव कराही में गोविन्द सिंह प्रधान की कामधेनु डेयरी की दीवारें व छत ध्वस्त हो गयी, जिससे कई भैंस चुटैल हुई हैं। दौलताबाद में ओमप्रकाश की डेयरी की दीवार गिरने से कई भैंसे घायल हुई हैं।

यह भी पढ़ें

आगरा में आए तूफान में मरने वालों की संख्या हुई 43, 150 पशुओं की भी मौत

हनुमानमंदिर गिरा

गांव बदनपुर बरनामई में हनुमान जी की मूर्ति समेत मन्दिर धराशायी हो गया। बदनपुर में ही कमल सिंह की दीवार गिरने से चार भैंस मर गयी। विभन्न गांवों मे राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत तमाम सैकडों तोते व कबूतर काल कलवित हो गये। इस्लाम गंज में मानसिंह की दीवार ढह गयी। तेहरा गेट पर पीतम सिंह के मकान की दीवार ढह गयी। कान्दऊवार मे टीनशेड के घर में सामांता 12वर्ष, अभय व लालाराम दबकर चुटैल हो गये। ग्राम मण्डीगुड क्षेत्र में चेयरमेन त्रिलोक चन्द डिठवारिया की दीवारें गिरकर ध्वस्त हो गयी। गोठरा रोड पर एसआरडी पब्लिक स्कूल की दीवारें गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें

अखिलेश के इस कदम से एक बार फिर हो सकता है पार्टी में घमासान


विद्युत व्यवस्था भंग

विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति भंग हो गयी। किरावली से सीकरी को विद्युत आपूर्ति करने वाले 33केवीए हाईटेंशन लाइन के चार पोल टूट गये। किरावली से दूरा क्षेत्र को विद्युत पोषित करने वाली हाईटेंशन की चैकोरा के पास 10 पोल टूट गये हैं। सीकरी के देहात क्षेत्र में करीब 200 से ज्यादा विद्युत पोल टूट कर धराशायी हो गये हैं। एसडीओ विघुत दिनेश गोविल के अनुसार 33केवीए हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल खड़े करने का काम आरंभ कर दिया है, ताकि सीकरी कस्बा को जल्द विद्युत आपूर्ति मिल सके। क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

तूफान ने गिराई विद्युत विभाग पर बिजली, देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश