राज्य सेतु निगम की तीन योजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री आगरा में शाहजहां गार्डन में राज्य सेतु निगम की 162 करोड़ की लागत वाली तीन योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 10 करोड़ की लागत से खारी नदी अकोला-बेरी मार्ग पर। यमुना नदी पर रुनकता के पास गांव अकबरा और नेरा के बीच नेरा घाट पर सेतु का निर्माण तथा मलपुरा-इटौरा मार्ग पर झांसी-आगरा रेल सेक्शन पर रेल फाटक संख्या 490 सी पर आरओबी का लोकार्पण भी करेंगे। सरकार ने इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया है। इसके अलावा कछपुरा मेहताब बाग में 22 करोड़, आगरा फोर्ट 22 करोड़, विजिटर सेंटर 105 करोड़, म्यूजियम 141 करोड़ और ओरिएंटल सेंटर 70 करोड़ की धनराशि से विकास कराया जायेगा।