28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की एक फोटो से 350 लोगों के अटक गए काम, अब विभाग को इसका इंतजार

निजाम बदलने के साथ ही नाजिम का मिजाज भी बदलने की रवायत आम है। तमाम प्रचार सामग्री व योजनाओं के पोस्टर-बैनर देखते ही देखते बदल जाते हैं। सूबे में बदली सरकार का असर अब पट्टा वितरण में भी देखने को मिल रहा है।
2 min read
Google source verification
ashok_gehlot.jpg

निजाम बदलने के साथ ही नाजिम का मिजाज भी बदलने की रवायत आम है। तमाम प्रचार सामग्री व योजनाओं के पोस्टर-बैनर देखते ही देखते बदल जाते हैं। सूबे में बदली सरकार का असर अब पट्टा वितरण में भी देखने को मिल रहा है। अजमेर विकास प्राधिकरण में तैयारशुदा पड़े करीब साढ़े तीन सौ पट्टे वितरण के इंतजार में हैं। इनकी समस्त औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आचार संहिता के चलते इनका वितरण लाभार्थियों को पूर्व में नहीं किया जा सका था। वहीं अब जो हालात हैं उसमें सूबे में भाजपा की सरकार है और पट्टों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर। ऐसे में अब फोटो हटाए जाने के बाद ही पट्टों का वितरण होना माना जा रहा है।

दो हजार पट्टों का होना है वितरण
जानकारी के अनुसार उपायुक्त-उत्तर क्षेत्र में करीब 300 व उपायुक्त-दक्षिण क्षेत्र में करीब 50 पट्टे वितरण के लिए तैयार पड़े हैं। करीब 1700 पट्टे ऐसे हैं जिनमें औपचारिकताएं पूरी होनी हैं। लेकिन अब यह पट्टे भी नया फॉर्मेट आने के बाद ही वितरित किए जा सकेंगे।

कच्ची बस्ती के पट्टे दिए जा सकेंगे
अजमेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम के बीच कच्ची बस्ती के स्वामित्व के मुद्दे को लेकर अब विवाद नहीं रहेगा। कच्ची बस्ती के सैकड़ों पट्टे की प्रक्रिया केवल संबंधित विभाग ने अनापत्ति के कारण अटकी हुई थी लेकिन अब अजमेर विकास प्राधिकरण ने इसमें ठोस कदम उठाया है। ऐसी कच्ची बस्तियां जो निगम क्षेत्र में नहीं होकर एडीए की सीमा में हैं उसके लिए अब निगम से अनापत्ति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए एडीए सीधे पट्टे जारी कर सकेगा। इससे कच्ची बस्ती में बकाया सैकड़ों पट्टों की राह खुल जाएगी।

यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उमड़ रहे लोग, जानें कहां लग रहे शिविर

नका कहना है

पट्टे में बदलाव कैसे करना है इसके लिए उच्च स्तर पर निर्णय किया जाना है। सरकार से आदेश मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनिधि बीटी, आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण

यह भी पढ़ें- अब सड़क पर कचरा डाला तो भरना पड़ेगा जुर्माना, 'कचरा डिपो फ्री सिटी' का प्लान तैयार, धरातल पर होगी निगरानी