30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गीता जयंती पर विशेष—इस अमेरिकी को कंठस्थ है गीता के 700 श्लोक…सुने वीडियो
Play video

गीता जयंती पर विशेष—इस अमेरिकी को कंठस्थ है गीता के 700 श्लोक…सुने वीडियो

america news : श्रीमद भागवत गीता का अध्ययन केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में किया जाता है। अमेरीका के कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें गीता के सभी श्लोक कंठस्थ हैं। ऐसे ही एक अमेरिकी नागरिक से अजमेर निवासी डॉ. मोक्षराज की भेंट हुई। वेस्ट वर्जीनियां के इस नागरिक को गीता के सभी 700 श्लोक कंठस्थ है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 8 Dec 2019, 2:35 PM IST

अजमेर. श्रीमद भागवत गीता (geeta) का अध्ययन केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में किया जाता है। अमेरीका (america) के कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें गीता के सभी श्लोक कंठस्थ हैं। ऐसे ही एक अमेरिकी नागरिक से अजमेर निवासी डॉ. मोक्षराज (moxraj) की भेंट हुई। वेस्ट वर्जीनियां के इस नागरिक को गीता के सभी 700 श्लोक कंठस्थ है। डॉ. मोक्षराज ने बताया कि इस सज्जन ने न केवल उन्हें गीता के श्लोक सुनाए बल्कि चंदन लगाकर उनका स्वागत भी किया। खास बात यह है कि यह सज्जन घर में गाय भी पालते हैं।

READ MORE : अजमेर में मौजूद अरबी-फारसी में लिखी गीता

READ MORE : अमरीका से दिया राजस्थान के 4 कैदियों को दीपावली का तोहफा


अजमेर के डॉ. मोक्षराज भारत से अमरीका में पहले सांस्कृतिक राजनयिक हैं जो भारत के राजदूतावास वाशिंगटन डीसी में जनवरी 2018 से नियुक्त हैं। उनका कार्य भारत की विविध संस्कृतियों, योग परंपराओं और भाषाओं को बढ़ावा देना है। डॉ. मोक्षराज योग, वेद और भारतीय संस्कृति के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कैपिटॉल हिल और व्हाइट हाउस के सामने स्थित वाशिंगटन मौनुमेंट पर 2018 में चौथे और 2019 में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया। वे वाशिंगटन मैरिलैंड वर्जीनिया केंटकी वेस्ट वर्जिनिया के विभिन्न स्थलों पर योग दिवस से पहले बारह से अधिक योग शिविर आयोजित कर चुके हैं तथा राजदूतावास में उनकी सप्ताह में दो दिन योग कक्षाएं व अन्य दिनों में हिंदी-संस्कृत की कक्षाएं भी संचालित होती हैं।