
Lok sabha election 2019 date in ajmer
अजमेर.
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में आहूति देने के लिए लोग निकल पड़े हैं। इधर कहीं ईवीएम खराब हो गई तो कहीं देरी से मतदान शुरू हुआ है। इससे मतदाताओं और चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र में करीब मतदान शुरू हुए करीब एक घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।अजमेर संसदीय क्षेत्र के तहत पुष्कर, नसीराबाद, केकड़ी, किशनगढ़, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, दूदू और मसूदा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिले के कई बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराब आ गई है। तीन जगह तत्काल ईवीएम बदलनी पड़ गई। उधर अजमेर के प्रताप नगर भट्टा स्थित सेंट जेवियर स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान शुरू नहीं हो सका। यहां 15 मिनट देरी से वोट डालने शुरू हुए।
अफसरों-नेताओं ने डाले वोट
मतदान में आमजन के साथ सियासी नेता भी वोट डालने में जुटे हैं। सांसद भूपेंद्रसिंह राठौड़ ने कुंदननगर स्थित स्कूल में मतदान किया। पूर्व मंत्री जसराज जयपाल ने भी सिविल लाइंस इलाके में मतदान किया। कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने भी अजमेर के जवाहर सीनियर सेकंडरी स्कूल में मतदान किया। कलक्टर शर्मा मूलत: धनबाद के निवासी हैं।
Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also get Rajasthan Lok Sabha Election 2019 Live News. Ajmer News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।
Updated on:
29 Apr 2019 09:11 am
Published on:
29 Apr 2019 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
