3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Panchayat Chunav Date: अजमेर जिले में दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, जानें आपके गांव में कब होगी वोटिंग?

Ajmer Panchayat Election 2026: अजमेर की 261 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव होंगे। 993 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। यहां पढ़िए अजमेर जिले में होने वाले पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम।
3 min read
Google source verification

अजमेर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 03, 2026

Ajmer Panchayat Election

Ajmer Panchayat Election: फोटो-एआई

अजमेर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अजमेर जिले में भी गांवों की सियासत का मैदान सज गया है। जिले की 10 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 261 ग्राम पंचायतों में चुनाव दो चरणों में होंगे। खास बात यह है कि अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति को दो हिस्सों में अलग-अलग चरणों में शामिल किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के परिशिष्ट में अजमेर की पंचायत समितियों को चरणवार बांटकर ग्राम पंचायतों और मतदान बूथों की संख्या भी निर्धारित की गई है।

पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में होगा चुनाव

अजमेर में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का पहला चरण 23 अक्टूबर 2026 को होगा। इस चरण में सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर और अजमेर ग्रामीण (आंशिक) को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में कुल 122 ग्राम पंचायतें और 459 मतदान बूथ हैं।

पहले चरण के लिए पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

दूसरे चरण में 5 क्षेत्रों में चुनाव

अजमेर में पंचायत समिति सदस्यों का दूसरा चरण 29 अक्टूबर 2026 को होगा। इसमें अजमेर ग्रामीण (आंशिक) (बचा हुआ हिस्सा), बड़ल्या, सिलोरा, अरांई और भिनाय शामिल हैं। इस चरण में 139 ग्राम पंचायतें और 534 मतदान बूथ रखे गए हैं।

दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी पूरी जानकारी

पंचायत समिति और सरपंच के चुनाव भी चरणवार

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के मतदान के लिए पहला चरण 23 अक्टूबर और दूसरा चरण 29 अक्टूबर है। वहीं पंच और सरपंच पद के लिए मतदान क्रमश: 25 अक्टूबर और 31 अक्टूबर 2026 को होगा। पंच-सरपंच के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 24 अक्टूबर तथा दूसरे चरण की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से निर्धारित है।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर 2026 को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया क्रमश: 25, 26, 27 और 28 नवंबर को निर्धारित की गई है।

सरपंच प्रत्याशियों के लिए नामांकन कब?

पहले चरण में सरपंच पद के लिए 24 अक्टूबर 2026 को नामांकन प्रक्रिया होगी। इसी दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी और इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

दूसरे चरण के लिए यही प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 को होगी। इसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

अजमेर जिले में सरपंच चुनाव

चरणसरपंच चुनाव की तारीखग्राम पंचायतें
पहला चरण25 अक्टूबर 2026122
दूसरा चरण31 अक्टूबर 2026139
कुलदो चरण261

मतदान के बाद उसी दिन होगी मतगणना

सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। यानी पहले चरण में 25 अक्टूबर को मतदान के बाद और दूसरे चरण में 31 अक्टूबर को मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026