30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में 13 हजार से अधिक जेइएन को नियुक्ति जल्द ही

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया प्रारंभ, नए साल में मिलेगा नौकरी का तोहफा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 3 Dec 2019, 5:01 AM IST

रेलवे में 13 हजार से अधिक जेइएन को नियुक्ति जल्द ही

रेलवे में 13 हजार से अधिक जेइएन को नियुक्ति जल्द ही

अजमेर. रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयनित 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति का तोहफा शीघ्र मिलेगा। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड की आेर से इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल की प्रक्रिया चल रही है। नए साल की शुरुआत में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटाल्यूरजीकल के 13 हजार 487 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जनवरी 2019 में जारी की गई थी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद अगस्त और सितंबर में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक नवंबर को मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था।
दस्तावेज सत्यापन का एक और मौका

अजमेर भर्ती बोर्ड क्षेत्र में 825 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल की जांच प्रक्रिया 13 नवंबर से प्रांरभ हो गई है। 13 नवंबर से 24 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 7 दिसंबर और 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक चल रही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को एक और अवसर मिलेगा।

नए साल में मिलेंगे नियुक्ति पत्र

रेलवे में 13 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच पूरे देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड में चल रही है। 13 दिसंबर को यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद इन अभ्यर्थियों का नियुक्ति के पैनल बनाकर संबंधित क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय भिजवा दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार नए साल की शुरुआत में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

इन पदों पर होगी नियुक्तियां
जूनियर इंजीनियर - 12 हजार 844

जूनियर इंजीनियर सूचना तकनीक- 29
डिपो मेटेरियल सुपरिंटेंडेंट 5227

केमिकल एण्ड मेटाल्यूरजीकल- 387