31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Arrest: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर उच्च स्तरीय टीम गठित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Dec 2019, 8:54 PM IST

culprit arrest

culprit arrest

अजमेर.

नाबालिग (minor) के अपहरण और दुष्कर्म (rape) का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अलवर गेट थाना पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Fraud: पहले फोन पर डाउलोड कराता एप, फिर उड़ा लेता था रकम

थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को पीडिता के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत है। वह दोपहर 12 बजे स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस (ajmer police) ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की।पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराने के बाद बयान भी लिए।

Read More: Exam Form: स्टूडेंट्स रहें अलर्ट, लेटफीस के बिना जमा कराएं परीक्षा फार्म

आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (ajmer S.P) के निर्देश पर उच्च स्तरीय टीम (team) गठित की गई। टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पीले मियां का तकिया पालबीसला निवास तुषार ढेबाना उर्फ तन्नू (19) पुत्र हेमराज ढेबाना को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More: Smart City : स्मार्ट सिटी अजमेर का ये मार्ग जल्द ही रोशनी से होगा जगमग

शिकायत के अनुसार कार्रवाई
पीडि़ता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पहले घर नहीं लौटने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में परिजनों ने अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Read More: CBSE NEWS : परिणाम से संतुष्ट नहीं तो कॉपी दुबारा जंचवा सकेंगे विद्यार्थी

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

किराए पर कमरा लेने और एडवांस राशि जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों और हड़पी गई रकम को लेकर जांच कर रही है।

अलवर गेट थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताय कि बीती 4 नवंबर को डॉ. लाला वाली गली केसरी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी विकास पुत्र बनवारीलाल गुप्ता ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मीरशाह अली क्षेत्र में गल्र्स हॉस्टल चलाता है। इसका कार्यालय प्रकाश रोड नगरा पर है। उसके पास सुबह 9.30 बजे अलग-अलग नंबर से मोबाइल कॉल आई। कॉलर ने अपनी लड़कियों का हॉस्टल में एडमिशन कराने और एडवांस राशि जमा कराने की बात कही।