इस दौरान 4 बजे बाद बीईईओ हेमंत जाटव विद्यालय पहुंचे, तो ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बीईईओ जाटव, सरपंच और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी शिक्षक व स्थानीय जनप्रतिनिधि जब विद्यालय के अंदर ही थे कि ग्रामीणों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस पर सरपंच ने विद्यालय के भीतर से ही ग्रामीणों को ताला खोलकर बीईईओ से वार्ता करने की अपील की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने।