
boy died in pushkar lake
पुष्कर (अजमेर) . सरोवर के जयपुर घाट में स्नान के दौरान कावड़ यात्रा में शामिल अजमेर निवासी एक किशोर डूब गया।
वैशालीनगर निवासी रोहित टाक (15) अपने साथियों के साथ जलाभिषेक के लिए के लिए सरोवर का जल लेने कावड़ यात्रियों के साथ पुष्कर आया था। जयपुर घाट पर सुबह स्नान करते समय वह गहरे जल में डूब गया। सूचना मिलते ही उसके साथ आए लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची वहीं अजमेर से पुलिस की सिविल डिफेन्स व एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त प्रयास कर शव को सरोवर से बाहर निकाला।
असुरक्षित घाट, बढ़ते कावडि़ए
सावन मास मे प्रतिदिन हजारों की संख्या में कावडिय़ों के दल पुष्कर आ रहे हैं। पुष्कर सरोवर के घाटो पर कावडिय़ों का मेला सा लगा रहता है लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से कावडिय़ों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह के सुरक्षा उपाय तक नही किए गए हैं। गहरे जल के निशान की सूचना तक नहीं है। गहरा जल होने से अन्जान स्नान करने उतरे कावडि़ए को जान से हाथ धोना पड़ा।
यूं मिलेंगी मरीजों को सुविधाएं
संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में तैयार हो रही आपातकालीन इकाई में अत्याधुनिक उपकरण में सुविधाओं के बाद गंभीर मरीजों को जल्द एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। आपातकालीन इकाई के पूर्ण तैयार होने के बाद गंभीर घायल व मरीजों को स्ट्रेचर/ ट्रॉली में ही ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से सभी सुविधाओं से युक्त आपातकालीन इकाई में वे सभी इंतजामात होंगे जो गंभीर मरीज की लाइफ को सपोर्ट करते हैं। यही नहीं एक ही छत के नीचे एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी, सहित सीटी स्कैन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। अभी तक सोनोग्राफी व एक्स-रे के लिए कई बार आपातकालीन इकाई से दूर ले जाना पड़ता था। इससे मरीज को समय, श्रम व परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
Updated on:
20 Aug 2018 05:10 am
Published on:
21 Aug 2018 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
