7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: 31 तक कराना होगा पंजीयन, वरना नहीं बैठ पाएंगे परीक्षा में

ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी 2021 में होने वाली सालाना परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे।
2 min read
Google source verification
cbse students registration

cbse students registration

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) नवीं (9th class) और ग्यारहवीं (11th class) के विद्यार्थियों के पंजीयन (registration) जारी हैं। सभी स्कूल को तयशुदा विलम्ब शुल्क से 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना जरूरी होगा। ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी 2021 में होने वाली सालाना परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे।

read more: RPSC: नवंबर और दिसंबर में होंगी आयोग की कई परीक्षाएं

प्रतिवर्ष सीबीएसई (cbse) की दसवीं (10th class) और बारहवीं (12th class) की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन (registration process) किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं (information) शामिल होती हैं। वर्ष 2021 में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी (students) इस बार नवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययरत हैं।

read more: MAYO: बेटियों का कमाल, आप भी देखकर कहेंगे WOW

इन विद्यार्थियों के पंजीयन जारी हैं। इनमें अजमेर (ajmer) सहित नई दिल्ली (delhi), चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला (panchkula), इलाहाबाद (prayagraj), देहरादून (dehradoon), पटना, भुवनेश्वर (bhubneshwar), गुवाहाटी, बेंगलूरू (bengluru), चंडीगढ़, भोपाल (bhopal), नोएडा, पुणे (pune) एवं दिल्ली वेस्ट शामिल रीजन के विद्यार्थी शामिल होंगे।

read more: Dieepotsav : बाहुबली करेगा धमाका, एंग्रीबर्ड और अल्लादीन बिखेरेंगे रोशनी

यूं लगेगा विलम्ब शुल्क
नवीं कक्षा-2500 रुपए, ग्यारहवीं कक्षा-2600 रुपए

पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी पद के आवेदन शुरू

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने भाषा एवं पुस्तकालय तथा पशुपालन विभाग में भर्तियों के लिए आवेदन मांगे है। शुक्रवार से ऑनलाइन फार्म (onlline forms) भरने शुरू हो गए। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से 24 नवंबर तक किए जा सकेंगे।

read more: fraud : ऑनलाइन कार खरीदने के चक्कर में गंवाई रकम

आयोग ने इस साल जून से अगस्त तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (PRO) में जनसंपर्क अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer) और अन्य पदों के आवेदन मांगे थे। इसी कड़ी में अब भाषा एवं पुस्तकालय (library science) तथा पशुपालन विभाग (veterinary dept) में भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

read more: Rajasthan Board : परीक्षकों की गलती से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर