29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: सीबीएसई जुटा सप्लीमेंट्री कॉपियों के मूल्यांकन में

cbse: जल्द निकलेंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम। देशभर के विभिन्न रीजन में हुई है दसवीं-बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Jul 2019, 7:44 AM IST

cbse supplementary exam

cbse supplementary exam

अजमेर

सीबीएसई (cbse) दसवीं और बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के कॉपियां जांच में जुटा है। इसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री (supplementary exam)के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा देश में प्रयागराज, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, देहरादून, पंचकुला, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम रीजन में भी परीक्षाएं कराई गई है। दसवीं और बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं।

read more: Innovation: कॉलेज स्टूडेंट्स करेंगे हाइटेक लेब में प्रेक्टिकल

परिणाम भी आएंगे जल्दी
पिछले साल तक सीबीएसई 16 जुलाई से सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरु करता था। यह परीक्षाएं 25-26 जुलाई तक चलती थीं। इनके परिणाम (cbse result) अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक घोषित किए जाते थे। इस बार परीक्षाएं जुलाई के शुरुआत में ही कराई जा रही हैं। ऐसे में परिणाम भी जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े तक जारी किए जाएंगे।

read more: Sports facility: टेक्नोक्रेट नहीं खेल सकते गेम्स, ये हाल हैं कॉलेज के