30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Centenary: सौ साल का हो जाएगा अजमेर का सोफिया स्कूल

प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि आगरा के आर्कबिशप रेवरेन अलबर्ट डिसूजा होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Oct 2019, 8:50 AM IST

sophia school ajmer

sophia school ajmer

अजमेर.

बालिका शिक्षा (girls education) में अहम योगदान देने वाला सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल (sophia senior secendory school) सौ वर्ष का हो जाएगा। शताब्दी वर्ष (centenary year) समारोह 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसमें कई लोग शिरकत करेंगे।

read more: Tripal talaak-ट्रिपल तलाक के पहले मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि आगरा के आर्कबिशप (arch bishop) रेवरेन अलबर्ट डिसूजा होंगे। विशिष्ट अतिथि अजमेर डायसिस के बिशप (diocese of ajmer) रेवरेन पायस थॉमस डिसूजा, सुपीरियर जनरल (superior general) सिस्टर सविना, जयपुर की पुलिस महानिरीक्षक (I.G. jaipur) डॉ. प्रशाखा माथुर होंगी। विशेष अतिथि अजमेर डायसिस के पूर्व बिशप (former bishop) इग्नेशियम मेनेजस, सेंट फ्रांसिस प्रोविंस (saint francis) की सिस्टर मैबेल, सेंट क्लेयर (saint clare) प्रोविंस की सिस्टर कैथलीन होंगी।

read more: मातृभूमि की सेवा में सुपथ पर बढ़ चले कदम

पढ़ें यह खबर भी.........
करें अवैध कोचिंग संस्थानो को सीज
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अवैध कोचिंग संस्थानों (coaching institute) को सीज करने को लेकर नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल (commissioner)को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदेश सचिव रियाज खान ने बताया कि शहर में कई कोचिंग संस्थान अवैध रूप से संचालित हैं। कई का नगर निगम में पंजीयन (registration) नहीं हुआ है। जो संस्थान पंजीकृत हैं उनका नवीनकरण नहीं किया जा रहा है। कोचिंग संस्थान चलाने के लिये शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है। कई संस्थानो के पास प्रमाण पत्र नहीं है।

read more: Citizen Awareness: .कचहरी रोड पर वन-वे ट्रेफिक, दिवाली तक होगी परेशानी

नहीं है कोई व्यवस्था
यह अधिकतर कोचिंग सेन्टर आवासीय भवनों (housing society) में संचालित किए जा रहे हैं। इनके पास पार्र्किंग व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति में बचने के पुख्ता इंतजाम नहीं है। कोटा व सूरत में कोचिंग संस्थान में आगजनी (fire) पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हुई है। अजमेर (ajmer) में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने उग्र आंदोलन कयिा जाएगा। इस दौरान गौरव नागवाल, शब्बीर खान, रवि मीणा, जय महावर, अंकित घारू, सुरज कलौसिया, मोहित शर्मा आरै अन्य मौजूद थे।

read more: Save water: पानी बहुत अनमोल, कुछ तो समझें इसका मोल