29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

807 साल पुरानी है अजमेर की दरगाह, अब मशीन से होगी यहां सफाई

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Mar 2019, 4:12 PM IST

clean dargah

clean dargah

अजमेर.

हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहण् की दरगाह शरीफ में मशीनों से सफाई कार्य का आगाज हुआ। अंजुमन सैयदज़ादगान और शेखज़ादगान के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में हिन्दुस्तान जिंकए कायड़ माईन्स के ईकाई प्रधान बलंवन्त सिंह राठौड़ ने दरगाह कमेटी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी शकील अहमद को 11 मशीन सौंपी।

राठौड़ ने बताया की यह मशीनें दरगाह शरीफ की आवश्यकतानुसार चुनी गई है। इसमें गीले स्थान से लेकर सूखे स्थान के लिए मशीनों का अलग अलग चयन किया है। इसके साथ ही छोटे स्थानों के लिए हैण्ड मशीन कार्य करेंगी। इन मशीनों की विशेषता यह रहेगी की ये न सिर्फ सफाई करेगी साथ ही स्वच्छता और हाईजैनिक स्तर को भी बनाए रखेगी। इसके लिए विशेष तरह के पदार्थो को इस्तेमाल किया जाएगा। नाजि़म शकील अहमद ने बताया की हिन्दुस्तान जिंक के प्रयास से दरगाह शरीफ में सफाई का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। कर्शर कम्पनी के प्रतिनिधियों नें अकबरी मस्जिद में मशीनों की कार्य प्रणाली के बारे में बताया और इसी के साथ कार्य का आगाज हुआ।

जायरीन को मिले फायदा

अंजुमन सैयदज़ादगान के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगारा ने कहा कि दरगाह शरीफ में इन प्रयासों से जाएरीन ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा। अब्दुल जर्रार चिश्ती ने कहा की हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने विशेष मशीनों को उपलब्ध करवाई है। यह सराहनीय कदम है. इस अवसर पर संयुक्त सचिव सैयद मुस्व्वीर चिश्तीए सैयद आले बदर चिश्ती, सैयद फजले मोईन चिश्ती, सैयद तसद्दुक चिश्ती, सैयद मुकद्दस चिश्ती, अंजुम शेखज़ादगान से अध्यक्ष शेखज़ादा अब्दुल जर्रार चिश्ती, सचिव अब्दुल माजि़द चिश्ती, सदस्य हाजी वसीमुद्दीन चिश्ती, शेखज़ादा अजीजुद्दीन चिश्ती, हिन्दुस्तान जिंक से नमरा यशा, महेश माथुर दरगाह कमेटी से अब्दुल अजीज, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद सलीम इत्यादि शामिल रहे।