
Crime News: यहां सोता रहा परिवार, चोरों ने किया लाखों का माल पार
अजमेर. आदर्शनगर थाना क्षेत्र में एक परिवार सोता रहा और चोर मकान के पीछे की खिडक़ी तोडकऱ दाखिल हो गए।चोर अलमारी के लॉकर में रखी लाखों रुपए कीमत की ज्वैलरी और नकदी ले गए(theft in ajmer)। सुबह जाग होने पर अलमारी और खिडक़ी टूटी मिली तो वारदाता का पता चला। पीडि़त ने आदर्शनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
माखूपुरा नाडीवाला कुआं निवासी महावीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात चोर खिडक़ी तोडकऱ वारदात अंजाम दे गए। उन्होंने बताया कि वह शाम 7 बजे घर आया और खाना खाकर बाहर रात 11 बजे चौक पर सो गया। रात 12 बजे उसका बड़ा भाई घर आया। वह भी खाना-खाकर सो गया। रात करीब डेढ़ बजे उसकी मां को खटपट की आवाज आई। वह उठकर बैठी भी रहीं, लेकिन कुछ देर बाद वह पुन: सो गईं। सुबह जाग होने पर कमरे के पीछे की खिडक़ी टूटी मिली।
तीन लाख की ज्वैलरी पार
महावीर सिंह ने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से करीब डेढ़ किलो चांदी और सोने की ज्वैलरी के अलावा करीब दो हजार रुपए की नकदी ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत 3 से साढ़े तीन लाख रुपए है।
Read More: कार बाजार के गैराज में खड़ी कार में लगाई आग
मामला दर्ज : चौकीदार ने दमकल की मदद से पाया काबू
अजमेर. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने गुरुवार रात अज्ञात बदमाश कार बाजार के गैराज में खड़ी कार के चारों टायर पर पेट्रोल डालकर आग लगा गया। चौकीदार ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। कार बाजार के संचालक की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शेरसिंह भाटी का आईजी ऑफिस के सामने अपना कार बाजार नाम से पुरानी गाडिय़ों का बाजार है। गुरुवार रात 9 बजे गैराज में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। चौकीदार ने दमकल को सूचना देकर आग पर काबू पाया। भाटी ने बताया कि गैराज में लगे सीसीटीवी में एक सफेद हेलमेट पहना युवक पीछे की दीवार फांदकर गैराज में दाखिल हुआ। वह कार के चारों टायर पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाकर फरार हो गया। युवक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।
Updated on:
7 Sep 2019, 4:11 PM IST
Published on:
7 Sep 2019, 4:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.