30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime : ठग गिरोह सक्रिय : दिनदहाड़े महिलाओं के टॉप्स और मंगलसूत्र खुलवाए

Crime : Thug gang activated - शहर में दिनदहाड़े ठगी की वारदात अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jul 20, 2019

Crime: Thug gang activated in city

Crime : आप भी जा रही हैं बाजार तो इस ठग गिरोह से रहें सावधान जो दिन दहाड़े उतरवा रहा है महिलाओं से सोने के जेवर

अजमेर. शहर में दिनदहाड़े ठगी की वारदात अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार दोपहर जीसीए चौराहा के निकट दो युवक व एक महिला ने बाजार आई दो महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों के सोने के कान के टॉप्स-मंगलसूत्र खुलवाकर ले गए। पीडि़ता को जब ठगी का आभास हुआ तो केसरगंज पुलिस चौकी पहुंची। वारदात के बाद सक्रिय हुई क्लॉक टावर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की तलाश शुरू कर दी।

Read More :दिनदहाड़े भरे बाजार में ठगी - शैम्पू लगाकर वृद्धा की उतरवा ले गए सोने की चूडिय़ां

थानाप्रभारी सूर्यभानसिंह ने बताया कि पहाडग़ंज शिव कॉलोनी निवासी सीमादेवी शुक्रवार को भाभी कमला के साथ केसरगंज सब्जी मंडी में खरीदारी करने आई। सब्जी मंडी में उन्हें दो युवक व एक महिला मिली। दोनों युवक ने उनको बातों के जाल में फांस लिया। इस दौरान महिला ने सीमा व कमला को कुछ खाने को दिया। खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। वह उन्हें जीसीए चौराहा की तरफ ले आया। जहां दोनों युवकों ने उनके कान के टॉप्स खोलना शुरू कर दिए। उन्होंने रोका मगर आरोपी युवकों ने पलक झपकते ही दोनों के कान के टॉप्स और मंगलसूत्र उतार लिए। उन्हें जब होश आया तब तक दोनों युवक व महिला जा चुके थे। पीडि़ता ने केसरगंज पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

Read More : Swindle : सेना में नौकरी का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपए ऐंठे

सीसीटीवी फुटेज में आए नजर
शिकायत मिलने पर पुलिस ने जीसीए चौराहा के पास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों युवक व महिला नजर आ गई। उनके साथ पीडि़ता भी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवक व महिला की तलाश शुरू कर दी है।

गिरोह सक्रिय है Thug gang

पुलिस के अनुसार जिले में ठग गिरोह सक्रिय है। गिरोह बीते पांच दिन में करीब आधा दर्जन वारदात अंजाम दे चुका है। शुक्रवार को किशनगढ़ में महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर ज्वैलरी उतार ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में नजर आए युवकों व महिला की तलाश शुरू कर दी।