ब्यावर सदर थाना पुलिस ने घायल परीक्षार्थी को ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया तथा शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम नाडी में स्थित परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों के दो पहिया वाहन की हुई भिड़ंत में नया गांव निवासी हसन पुत्र कैलाश काठात एवं ग्राम जीवाणा निवासी मोनू पुत्र प्रभु सिंह रावत की मौत हो गई।